टीवी के फेमस कपल आशका गोराड़िया और ब्रेंट गोबल ने पिछले साल दिसंबर 2017 में शादी की। हाल ही में ये कपल अपना हनीमून मनाने गया हुआ है। आशका ने अपने हनीमून की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं। इस तस्वीर में दोनों किस करते हुए नजर आ रहें हैं।
08 Mar, 2018 02:32 PMमुंबई: टीवी के फेमस कपल आशका गोराड़िया और ब्रेंट गोबल ने पिछले साल दिसंबर 2017 में शादी की। हाल ही में ये कपल अपना हनीमून मनाने गया हुआ है। आशका ने अपने हनीमून की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं। इस तस्वीर में दोनों किस करते हुए नजर आ रहें हैं।
किस के अलावा आशका कि ब्लैक बिकनी फोटो और वीडियो भी काफी वायरल हो रही है। शेयर किए गए वीडियो में आशका पानी पर फ्लोट करती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें वह काफी सेक्सी लग रही है साथ में वह बेहद कातिलाना अंदाज के साथ एक्सप्रेशन देते हुए नजर आ रहीं हैं।
बता दें कि दिसंबर 2017 के पहले हफ्ते में अहमदाबाद के ग्रीन गोल्फ कंट्री क्लब में आशका और ब्रेंट की रॉयल वेडिंग हुई। शादी में ब्रेंट ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी और वह घोड़े पर चढ़कर बारात लेकर पहुंचे। ब्रेंट की यूएस बेस्ड फैमिली भी ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आई। वेडिंग सेरेमनी में टीवी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे पहुंचे थे।