main page

टीवी एक्टर ने करवाया हॉट प्री-वेडिंग शूट, गर्लफ्रेंड के साथ कर रहे हैं शादी

Updated 30 November, 2017 09:51:31 AM

एक्टर अभिषेक बजाज जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड आकांक्षा जिंदल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में इन्होंने प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाया है। इ

मुंबई: एक्टर अभिषेक बजाज जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड आकांक्षा जिंदल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में इन्होंने प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाया है। इसमें इस लवली कपल का रोमांटिक, बोल्ड और एडवेंचरस लुक देखने को मिल रहा है।

Bollywood Tadka

फोटो सेशन के लिए एक्टर ने एक प्राइवेट याट भी हायर की थी। हालांकि, इस दौरान मौसम के मिजाज कुछ ठीक नहीं थे, जैसा कि फोटो में देखकर पता चल रहा है। लेकिन इसके बावजूद इन्होंने परफेक्ट पोज दिया है। 

Bollywood Tadka

फोटोशूट में आकांक्षा ने रेड कलर का फ्लोर लेंथ गाउन पहना है, जिसमें ये बहुत ही ब्यूटीफुल लग रही हैं। वहीं, अभिषेक ब्लैक कलर के जींस में शर्टलेस पोज रहे हैं और बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं। इसके अलावा कुछ और भी फोटो हैं।

Bollywood Tadka

अभिषेक पिछले सात साल से आकांक्षा के साथ रिलेशनशिप में थे। 32 साल के अभिषेक आकांक्षा को तब से डेट कर रहे हैं, जब वो सिर्फ 19 साल की थीं। दोनों की उम्र में तकरीबन 6 साल का फासला है। बता दें कि अभिषेक काफी फिटनेस फ्रीक हैं। इन्हें 'दिल देके देखो' और 'मेरी भाभी' जैसे टीवी शो में देखा जा चुका है।
Bollywood Tadka

:

abhishek bajajakanksha jindalsprewedding shoot

loading...