main page

शादीशुदा होने के बावजूद अबू सलेम का इस बॉलीवुड एक्ट्रैस के साथ था अफेयर!

Updated 07 September, 2017 02:56:50 PM

93 मुंबई ब्लास्ट केस में अबू सलेम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में टाडा अदालत अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को पहले ही दोषी मान चुकी है।

मुंबई: 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट केस में 24 साल बाद इंसाफ मिला। मुंबई की विशेष टाडा कोर्ट ने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम सहित पांच अन्य दोषियों पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम और करीमुल्लाह शेख को उम्रकैद की सजा सुनाई व 2-2- लाख रुपए जुर्माना लगाया।

डॉन अबू सलेम का बॉलीवुड से गहरा नाता था।  धमकी देना, गोलीबारी करना और यहां तक कि किसी की जान लेना उसके लिए खेल बन गया था। उसका आतंक मायानगरी में इस कदर बढ़ गया कि बॉलीवुड का हर छोटा बड़ा आर्टिस्ट और फिल्म निर्माता डॉन अबू सलेम उर्फ कैप्टन के नाम से ही कांपने लगा था।

Bollywood Tadka

बॉलीवुड की फ्लॉप एक्ट्रैस मोनिका बेदी के साथ भी अबू सलेम का नाम जुड़ा। इनके प्यार के किस्से खूब मशहूर हुए। यहां तक कहा गया कि दोनों ने शादी कर ली थी। 2002 में अबू सलेम को उसकी प्रेमिका मोनिका बेदी के साथ इंटरपोल ने लिस्बन, पुर्तगाल में गिरफ्तार कर लिया था। उसकी गिरफ्तारी सैटेलाइट फोन से मिली लोकेशन के जरिए संभव हो पाई थी। डी कंपनी के छोटा शकील ने पुर्तगाल में उसके होने की ख़बर पुलिस को दी थी।

Bollywood Tadka

पकड़े जाने के बाद मोनिका भी कुछ दिन जेल में रही। बाद में उसने अबू सलेम के साथ अपना रिश्ता तोड़ लिया। वैसे मोनिका से पहले अबू सलेम ने 1991 में मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय समीरा जुमानी से शादी की थी।अबू की पत्नी समीरा ने दो बच्चों को जन्म दिया था। इस वक्त समीरा जॉर्जिया, अमेरिका में रहती है।

:

abu salemmonica bediMumbai blasts

loading...