शॉर्ट मूवी ''सेक्सोहॉलिक'' से सुर्खियों में आईं एक्ट्रैस शमा
27 Dec, 2016 05:13 PMमुंबई: शॉर्ट मूवी 'सेक्सोहॉलिक' से सुर्खियों में आईं एक्ट्रैस शमा सिकंदर ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 5 साल पहले वो बायपोलर डिसऑर्डर से इतनी तंग आ चुकी थीं कि उनका मन होता था कि खुदकुशी कर लें।
शमां के मुताबिक एक बार तो उन्होंने सुसाइड की कोशिश भी की थी। बता दें कि कुछ वक्त पहले ही शमां इस बीमारी से ठीक हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शमां अपनी इस बीमारी से काफी परेशान थीं। एक रात उन्होंने खुदकुशी करने की कोशिश की।