main page

कर्मचारी से झड़प ही नहीं पहले भी विवादों में घिर चुके हैं आदित्य, बार में लड़की ने मारा था थप्पड़

Updated 03 October, 2017 02:13:54 PM

सिंगर उदित नारायण के बेटे और टीवी एंकर आदित्य नारायण की हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उन्होंने एयरलाइन के एक अधिकारी से

मुंबई:  सिंगर उदित नारायण के बेटे और टीवी एंकर आदित्य नारायण की हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उन्होंने एयरलाइन के एक अधिकारी से बदसलूकी की जिसका का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आदित्य नारायण इंडिगो एयरलाइन के कर्मचारी को धमकी दे रहे है। 

खबरों की मानें तो ये वीडियो रायपुर एयरपोर्ट का बताया जा रहा है। रायपुर एयरपोर्ट पर आदित्य नारायण ने तय वजन से ज्यादा के लगेज को लेकर इंडिगो के अधिकारी के साथ बहस की। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आदित्य इस तरह के विवाद में फंसे हों। इससे पहले भी उन पर बदसलूकी के आरोप लग चुके हैं।

Bollywood Tadka

जानकारी के मुताबिक साल 2011 में आदित्य एक लड़की के साथ बदसलूकी को लेकर चर्चा में आए थे, उस समय तो अपने खराब बर्ताव के चलते उन्हें थप्पड़ भी खाना पड़ा था।

दरअसल,  उस समय खबर आई थी कि बार में नशे में आदित्य ने एक लड़की के साथ बदसलूकी की और उन पर कमेंट किए। इतना ही नहीं नशे में आदित्य उस लड़की पर गिर भी गए जिसके बाद लड़की ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।

 

Bollywood Tadka

आदित्य ने इस बात से इंकार किया था कि बार में लड़की ने उन्हें थप्प्ड़ मारा। हालांकि उन्होंने इस बात को स्वीकार किया था कि वो उस बार में अपने दोस्तों के साथ गए थे और वहां उनकी किसी से कहासुनी भी हो गई थी।

 

:

aditya narayancontroversySingerSa Re Ga Ma Pa Little Champs

loading...