main page

पिता की मौत के बाद उनका नेकलेस और रिंग प्रियंका रखती है हमेशा अपने पास, जानिए वजह

Updated 03 April, 2018 02:49:42 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बनाई हैं। प्रियंका हाल ही में ''क्वांटिको सीजन 3'' की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटी। प्रियंका अक्सर शूटिंग के सिलसिले में भारत से बाहर रहती हैं। लेकिन वह समय मिलते ही अपने परिवार वालो से मिलने भारत आती रहती हैं। प्रियंका अपनी

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बनाई हैं। प्रियंका हाल ही में 'क्वांटिको सीजन 3' की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटी। प्रियंका अक्सर शूटिंग के सिलसिले में भारत से बाहर रहती हैं। लेकिन वह समय मिलते ही अपने परिवार वालो से मिलने भारत आती रहती हैं। प्रियंका अपनी फैमिली के बेहद करीब हैं।

 

Bollywood Tadka

 

अपने पिता अशोक चोपड़ा की मौत के बाद वह जैसे टूट सी गई थी, लेकिन समय रहते ही उन्होंने खूद को संभाला और आज वह टॉप एक्ट्रैसेस में से एक हैं। अपने परिवार के बेहद करीब होने के कारण प्रियंका हमेशा उनके साथ तो नहीं रह सकती लेकिन वह एेसी कुछ चीजें अपने पास रखती है जो उन्हें उनके परिवार की कमी महसूस नहीं होने देती। 

 

Bollywood Tadka


1. फैमिली फोटो

 प्रियंका हमेशा अपने पास एक फैमिली फोटो रखती हैं। चाहें व कहीं भी हो। वह ये फोटो अपने पास इस लिए रखती है क्योंकि वह अक्सर शूटिंग के सिलसिले में अपने परिवार वालों से दूर रहती हैं।

 

Bollywood Tadka

 

2. लकी चार्म नेकलेस

 प्रियंका के पास एक लकी नेकलेस हैं जो वह हमेशा अपने पास रखती हैं। ये नेकलेस उनके पिता का था, जब वह बीमार थे तो उनहोंने पहना हुआ था, उनकी मौत के बाद नेकलेस प्रियंका पहनती हैं। ये नेकलेस कई धर्मों को रिप्रेजेंट करता हैं। इसमें अयातु अल कुर्सी, रूद्राक्ष और बाबा जी की फोटो आदि शामिल हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

3. रिफ्यूजी रिंग  

प्रियंका बताती हैं कि- मैं यूनिसेफ के लिए जॉर्डन में थी और मैं सीरिया के रिफ्यूजी बच्चों से मिली। उन बच्चों में से एक लड़की के हाथ में सिर्फ एक अंगूठी थी, जो उसने उतार कर मुझे दे दी। उसने कहा था, 'मेरे पास सिर्फ ये ही है मैं चाहती हुं कि इसे आप अपने पास रखें'।

 

Bollywood Tadka

 

4. Diptyque candle

 ये मोमबत्ती प्रियंका हमेशा अपने पास रखती हैं। इसकी समैल से उनकी कई यादें जूड़ी हैं। 

 

Bollywood Tadka


5. डायमंड रिंग

ये डायमंड रिंग प्रियंका को उनके पिता ने 28वें जन्मदिन पर दी थी। 7 कैरेट की ये रिंग उनके लिए बेहद खास हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

6. डायना

प्रियंका ने एक डायना नाम का कुत्ता रखा हुआ है जिसे वह बेहद प्यार करती हैं। प्रियंका इसे पिछले साल एक शूट पर मिली थी, जहां वह पीसी को इतना पसंद आ गया था कि उन्होंने इसे अडॉप्ट कर लिया। 

 

Bollywood Tadka

:

Priyanka Chopraashok chopranecklacering

loading...