main page

ऐश्वर्या को मिला दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड, जानें किन किनको मिला अवार्ड

Updated 22 April, 2017 03:21:22 PM

ऐश्वर्या राय बच्चन को कल उनकी फिल्म ''सरबजीत'' के लिए दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 20 मई 2016 को रिलीज हुई इस फिल्म में ऐश्वर्या ने सरबजीत सिंह की बहन

मुंबई: ऐश्वर्या राय बच्चन को दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 20 मई 2016 को रिलीज हुई फिल्म सरबजीत के लिए यह अवार्ड मिला है।  ऐश्वर्या ने सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का रोल निभाया था। 

गौरतलब है कि डायरेक्टर ओमंग कुमार की इस फिल्म की कहानी सरबजीत सिंह की लाइफ पर बेस्ड थी, जिन्हें पाकिस्तान ने आतंकवाद बताते हुए 22 साल तक जेल में बंद रखा। 2 मई, 2013 को उनका निधन हो गया था।

म्यूजिक कैटेगरी में जुबिन नौटियाल और पायल देव को 'काबिल' के टाइटल सॉन्ग के लिए बेस्ट सिंगर चुना गया।

बेस्ट डांडिया क्वीन का अवॉर्ड फाल्गुनी पाठक को दया गया। फिल्म, क्लासिकल और डिवोशनल म्यूजिक में योगदान के लिए अनूप जलोटा को यह अवॉर्ड दिया गया।

म्यूजिक इंडस्ट्री में लिरिक्स का योगदान देने के लिए जावेद अख्तर को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिया गया।

सैयामी खेर को फिल्म 'मिर्ज्या' के लिए बेस्ट डेब्यू का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिया गया। 

जीनत अमान को सेरेमनी के दौरान लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इन सबके अलावा, राजू श्रीवास्तव, कीर्ति कुल्हरी, पियूष मिश्रा, हेमा मालिनी, राणा दग्गुबती और उर्वशी रौतेला को दादा साहब फाल्के एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
 

:

Dada Saheb Phalkeaishwarya rai

loading...