बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय इनदिनों अपनी बेटी आराध्या के साथ मेलबर्न में हैं। ऐश्वर्या यहां आयोजित...
12 Aug, 2017 05:26 PMमुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय इनदिनों अपनी बेटी आराध्या के साथ मेलबर्न में हैं। ऐश्वर्या यहां आयोजित आईएफएफएम 2017 के कार्यक्रम में शामिल हुईं। भारत की स्वतंत्रा के 70 वर्ष पूरे होने के जश्न को लेकर आयोजित इस इवेंट में ऐश्वर्या ने केवल तिरंगा फहराया बल्कि भारतीय राष्ट्रगान 'जण गण मन' भी गाया।
आज सुबह यानी 12 अगस्त की सुबह ऐश्वर्या ने फेडरेशन स्क्वेर में तिरंगा फहराया। इस खास मौके पर ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ स्टेज पर पहुंची और लोगों को तहे दिल से आभार व्यक्त किया। इस इवेंट में हजारों भारतीय शामिल हुए।
ऐश्वर्या और आराध्या की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद थे। इस मौके पर ऐश्वर्या के अलावा करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आएं।