main page

अजय देवगन के बर्थडे पर देखें उनकी ये बचपन की Unseen Photos

Updated 02 April, 2018 10:52:14 AM

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का आज बर्थडे हैं। 2 अप्रैल, 1969 को नई दिल्ली में जन्मे अजय 49 साल के हो गए है। अजय का असली नाम विशाल वीरू देवगन है, जबकि प्यार से उन्हें राजू बुलाया जाता है। 2016 में पद्मश्री जीतने वाले अजय 26 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हालांकि, इन सालों के दौरान उनके लुक में काफी चेंज देखने को मिला।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का आज बर्थडे हैं। 2 अप्रैल, 1969 को नई दिल्ली में जन्मे अजय 49 साल के हो गए है। अजय का असली नाम विशाल वीरू देवगन है, जबकि प्यार से उन्हें राजू बुलाया जाता है।

Bollywood Tadka

 

2016 में पद्मश्री जीतने वाले अजय 26 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हालांकि, इन सालों के दौरान उनके लुक में काफी चेंज देखने को मिला। उनकी ऐसी कई फोटोज हैं, जो शायद कम ही लोगों ने देखी हों। अजय के बर्थडे पर आपको उनकी ऐसी ही कुछ फोटोज दिखा रहे हैं। साथ ही बता रहे हैं अजय की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें।

 

Bollywood Tadka

 

अजय देवगन ने 16 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू कर लिया था। वे बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'प्यारी बहना' (1985) में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के यंगर वर्जन को निभाया था।

Bollywood Tadka

 

बतौर लीड एक्टर उन्होंने 1991 में आई फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रैस मधु नजर आईं थी। मधु की भी ये डेब्यू फिल्म थी। 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि अजय देवगन के पिता वीरू देवगन जाने-माने स्टंट कोरियोग्राफर हैं और उनकी मां वीणा प्रोड्यूसर। अजय के एक भाई भी हैं, जिनका नाम अनिल देवगन है। वे 'राजू चाचा' जैसी फिल्मों को डायरैक्ट कर चुके हैं।

 

Bollywood Tadka

 

अजय की पहली फिल्म 'फूल और कांटे' में भी वीरू ही स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर थे। वीरू प्रोड्यूसर, डायरैक्टर और राइटर भी थे। उन्होंने साल 1999 आई फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम' का डायरैक्ट किया था। अजय ने एक्ट्रैस काजोल से 1999 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे न्यासा और युग हैं।

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

:

Ajay DevganBirthday Special

loading...