बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक एक्ट्रैस की फेक न्यूड तस्वीर वायरल हो रही हैं।
24 Aug, 2017 09:46 AMमुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक एक्ट्रैस की फेक न्यूड तस्वीर वायरल हो रही हैं। हाल ही में अब दीपिका पादुकोण के बाद आलिया भट्ट की न्यूड फोटो वायरल हुई है, जो पूरी तरह से फेक है।
इस तस्वीर को मोर्फ किया गया है। इसे एक मैग्जीन का कवर पेज बताया गया है। इसमें किसी मॉडल की न्यूड बॉडी पर आलिया का चेहरा लगाया गया है। ठीक इसी तरह से दीपिका की तस्वीर को भी मोर्फ किया गया था। इसमें उन्हें एक मॉडल के साथ मैक्सिम मैगजीन के कवर पर न्यूड दिखाया गया था।
बताया जा रहा है कि आलिया ने अपनी इस फेक तस्वीर पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। तस्वीरों के मामले में उनकी इमेज क्लीन है।
बता दें कि इसी तरह सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन के भी बिकनी में फोटोशॉप्ड तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। करीना कपूर खान के फोटोशूट से भी छेड़छाड़ कर फेक तस्वीर बनाई गई थी। ऐश्वर्या राय बच्चन भी इसकी शिकार हो चुकी हैं। ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या की एक तस्वीर वायरल हुई थी।