बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल साइट फेसबुक के भी शहंशाह बन चुके हैं। दरअसल, बिग बी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एक्टर हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में हुए एक सर्वे में हुआ है। इस सर्वे को ट्रेंड्स इंडिया द्वारा करवाया गया है।
18 May, 2018 09:59 AMमुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल साइट फेसबुक के भी शहंशाह बन चुके हैं। दरअसल, बिग बी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एक्टर हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में हुए एक सर्वे में हुआ है। इस सर्वे को ट्रेंड्स इंडिया द्वारा करवाया गया है।
स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में अमिताभ 100 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं और उनके पेज को तीन करोड़ लोग फॉलो करते हैं। 95 अंक के साथ सलमान खान दूसरे, 68 अंक के साथ शाहरुख खान तीसरे स्थान पर हैं। 52 अंक के साथ रणवीर सिंह चौथे स्थान पर और 49 अंक के साथ अक्षय कुमार पांचवें स्थान पर हैं। फेसबुक पर बादशाहत काबिज करने के बाद बिग बी की नजर अब ट्विटर पर हैं और इसके लिए उन्होंने ट्विटर से गुहार भी लगाई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'येस, अब ट्विटर क्या आप दया कर सकते हैं?' हालांकि उनकी इस गुजारिश के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
बता दें कि स्कोर ट्रेंड्स इंडिया एक वैश्विक मीडिया टेक कंपनी है। स्कोर ट्रेड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल ने एक बयान में कहा, 'अमिताभ बच्चन के पक्ष में फेसबुक पर उनकी बढ़ती लोकप्रियता काम कर गई।