main page

अमिताभ बच्चन ने पेश किया राष्ट्रगान का नया वर्जन, यह है खास वजह

Updated 12 August, 2017 07:34:09 PM

हमारे राष्ट्रगान को हमने कई रूपों में, कई आवाजों में, कई कलाकारों के जरिये सुना है। मगर इस बार...

मुंबईः हमारे राष्ट्रगान को हमने कई रूपों में, कई आवाजों में, कई कलाकारों के जरिये सुना है। मगर इस बार का नयापन काफी खास है। इसके पीछे हैं महानायक अमिताभ बच्चन। 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रतता दिवस माना रहा होगा और इस खास दिन के लिए सरकार ने राष्ट्रगान का एक नया वीडियो रिलीज किया है।

इस वीडियो में साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान गाया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ दिव्यांग बच्चे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की पृष्ठभूमि में दिल्ली का लाल किला दिखाया गया है।

 

साइन भाषा में इस वीडियो को बनाने के पीछे सरकार का यही मकसद है कि दिव्यांग बच्चे भी साइन के द्वारा राष्ट्रगान को समझ पाएं।

इसका संगीत बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार स्व. आदेश श्रीवास्तव ने दिया है जिनकी मृत्यु से पहले ही संगीत तैयार कर दिया गया था। इस 3 मिनट 35 सेकंड के वीडियो का निर्देशन फिल्मकार गोविंद निहालानी ने किया है। वहीं इसका कॉन्सेप्ट वी केयर फिल्म फेस्टीवल के संस्थापक और निर्देशकर सतीश कपूर ने किया था। इस वीडियो को मानव संसाधन मंत्रालय ने रिलीज किया है।

:

amitabh bachchan15 augustNational Anthembollywood

loading...