main page

17 साल बाद अनिल, माधुरी फिर करेंगे रोमांस

Updated 15 November, 2017 09:48:22 AM

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की सुपरहिट जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर टोटल धमाल करने जा रही है।

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की सुपरहिट जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर टोटल धमाल करने जा रही है। अनिल और माधुरी की जोड़ी को नब्बे के दशक की बेहतरीन जोड़ी माना जाता रहा है। दोनों ने तेजाब, परिंदा, राम लखन, किशन कन्हैया और बेटा जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया। करीब 17 साल पहले अनिल और माधुरी ने फिल्म पुकार में काम किया था। अब यह जोड़ी फिर से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। 

Bollywood Tadka
जाने-माने फिल्मकार इंद्र कुमार ने अपनी फिल्म ‘धमाल’ के तीसरे सीक्वल के लिए माधुरी से संपर्क किया है। उन्होंने अनिल कपूर के ऑपोजिट उन्हें फिल्म में लीड रोल ऑफर किया है। ‘धमाल’ और ‘डबल धमाल’ के बाद इस फिल्म का नाम ‘टोटल धमाल’ होगा। इंद्र कुमार ने बताया कि अनिल और माधुरी ने फिल्म में काम करने के लिए सहमति दे दी है।

:

Anil kapoorMadhuri dixitTotal Dhamaal

loading...