main page

पापा अनिल कपूर के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी सोनम कपूर

Updated 15 October, 2017 12:04:37 PM

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और सोनम जल्द ही विधु विनोद चोपड़ा की अगली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम मशहूर गाने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के नाम पर ही रखा गया है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और सोनम जल्द ही विधु विनोद चोपड़ा की अगली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम मशहूर गाने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के नाम पर ही रखा गया है। विधु विनोद ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा हमारे लिए एक बड़ा प्रोजक्ट है और ये बेहद अच्छी बात है कि अनिल इस फिल्म में हमारे साथ काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। असल में सोनम और अनिल दोनों ही इस फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं।”

इससे पहले अनिल ने आखिरी बार साल 1994 में आई विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे।
 

:

anil kapoorsonam kapoor

loading...