main page

कभी टैक्सी का किराया भी नहीं दे पाते थे अनिल कपूर, पत्नी के दम पर करते थे एश

Updated 24 December, 2017 11:58:48 AM

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ऐज 61 साल के हो गए हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को काफी हिट फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा अनिल की लव स्टोरी काफी इंटरेस्टिंग है। बताया जाता है कि स्ट्रगलिंग के दिनों में अनिल कपूर के पास टैक्सी का किराया देने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे तो सुनीता ही उनका खर्च उठाती थी।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ऐज 61 साल के हो गए हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को काफी हिट फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा अनिल की लव स्टोरी काफी इंटरेस्टिंग है। बताया जाता है कि स्ट्रगलिंग के दिनों में अनिल कपूर के पास टैक्सी का किराया देने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे तो सुनीता ही उनका खर्च उठाती थी।

Bollywood Tadka

वैसे ये बात कम ही लोग जानते हैं सुनीता की आवाज सुनने को बेकरार रहने वाले अनिल ने दोस्तों की सलाह के चलते दो बार शादी पोस्टपॉन्ड कर दी थी। दोनों ने 19 मई, 1984 में शादी की थी। 

Bollywood Tadka

खबरों की मानें तो जब दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, तब अनिल कपूर एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे और सुनीता एक जानी-मानी मॉडल। अनिल, सुनीता को देखकर उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। वे उनके करीब आना चाहते थे, लेकिन उनके पास सुनीता तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं था। फाइनली, उनके दोस्तों ने उन्हें टेलीफोन नंबर प्रोवाइड कराया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। अनिल, सुनीता की आवाज के दीवाने हो गए थे।
Bollywood Tadka

 

:

anil kapoorbirthday specialunknown life facts

loading...