main page

सात समंदर पार से भेजी अनिल कपूर ने बेटी के लिए Wishes

Updated 05 March, 2017 11:26:04 AM

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 5 मार्च, 1987 को मुंबई में हुआ था। रिया कपूर ने अपनी पढ़ाई न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पूरी की। उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरैक्टर अपना करियर फिल्म 'वेकअप सिड' से शुरू किया था। बतौर प्रोड्यूसर 'आयशा' उनकी पहली फिल्म थी। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म 'खूबसूरत' भी प्रोड्यूस की थी।  

बता दें कि बेटी के जन्मदिन के मौके पर अनिल कपूर ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर रिया की चाइल्डहुड फोटो शेयर की है। तस्वीर पर अनिल ने कैप्शन दिया है- On your special day, I want to thank you for making each & every day special for all of us! Happy Birthday @rheakapoor!! I wish I was by your side today, celebrating the incredible person that you've grown into! Sending you lots of love from London!।

:

Rhea Kapoorsonam kapooranil kapoorbirthday wishes

loading...