main page

पुराना है धोनी की पत्नी और अनुष्का शर्मा का रिश्ता, जान आप भी होंगे हैरान

Updated 28 December, 2017 01:47:26 PM

मंगलवार की रात टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा की शादी के बाद शानदार दूसरा रिसेप्शन हुआ। इस पार्टी में टीम इंडिया के ज्यादातर क्रिकेटर्स पहुंचे।

मुंबई: मंगलवार की रात टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा की शादी के बाद शानदार दूसरा रिसेप्शन हुआ। इस पार्टी में टीम इंडिया के ज्यादातर क्रिकेटर्स पहुंचे। इस दौरान पूर्व कप्तान एमएस धोनी वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ नजर आए।

लेकिन कम लोग जानते हैं कि अनुष्का और साक्षी का रिश्ता दोनों के हसबैंड के चलते नहीं बना, बल्कि ये बचपन में ये फ्रेंड थी और इनकी स्कूली पढ़ाई साथ ही हुई। आपको जानकर आश्चर्य जरूर हुआ होगा। 

Bollywood Tadka

दरअसल, अनुष्का और साक्षी की पुरानी दोस्ती का खुलासा तब हुआ, जब अनुष्का के फैन क्लब ने उनकी बचपन की फोटो ट्वीट की थी। इस फोटो में अनुष्का के साथ साक्षी भी नजर आई थीं। इसके बाद खुद अनुष्का ने खुलासा किया वे और साक्षी बचपन में एक साथ ही पढ़ते थे।

Bollywood Tadka
 
साल 2010 में धोनी और साक्षी की शादी हुई। इसके बाद साक्षी और अनुष्का की दोबारा मुलाकात हुई तो साक्षी ने उन्हें अपने बारे में बात करते बताया कि उनकी स्कूली पढ़ाई असम के स्कूल में हुई।
 

Bollywood Tadka
इसी दौरान अनुष्का ने साक्षी को बताया कि वे भी उस समय असम के मार्घेरिटा के सैंटमैरी स्कूल में पढ़ती थीं। जब इन दोनों ने उस दौरान की फोटोज देखीं तो वे एक-दूसरे के पहचान गईं।

इसके बाद एक इंटरव्यू में अनुष्का ने भी यह बात मानी थी कि वे दोनों असम के स्कूल में एक साथ पढ़ चुकी हैं। अनुष्का के पास बचपन की वह फोटो थी, जिसमें ड्रैस कॉम्प्टीशन के दौरान साक्षी परी और वे अपने पसंदीदा घाघरे वाली ड्रैस में थी।
 

:

anushka sharmasakshi dhoniFriendship

loading...