main page

युवी-हेजल के बैंड बाजा बारात में विराट के साथ नांचेगी अनुष्का

Updated 02 December, 2016 03:07:42 PM

युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी 30 नवंबर को हुई। आपको पता ही है विराट इलस शादी में शामिल हुए हैं।  विराट कोहली के साथ अनुष्का भी इस शादी में शामिल हुई।

चंडीगढ़: युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी 30 नवंबर को गुरुद्वारे में हुई। आपको पता ही है विराट इस शादी में शामिल हुए हैं। विराट कोहली के साथ अनुष्का भी इस शादी में शामिल हुई। अब दोनों युवराज के सात फेरों में शामिल होने गोवा में पहुंच रहे हैं। दोनो को एयरपोर्ट और फ्लाइट में स्पॉट किया गया है। 

बता दें कि दोनों का शादी दो रीति-रिवाजों से होने वाली। पहले तो गुरूद्वारे में फेरे लिए अब वैदिक रस्म के साथ गोवा में सात फेरे लिए जाएंगे। विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा में ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ था। लेकिन अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने ब्रेकअप की सारी खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि थोड़ी बहुत अनबन तो सबके बीच होती है। उनके बीच हुई अनबन के बाद दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है। फिर चाहे वो क्रिकेट का मैदान हो या फिर कोई फुटबॉल सीरीज।

:

anushka sharmavirat kohliyuvraj singhhazel kichmarriage

loading...