बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली रिसेप्शन के बाद साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हैं। इस मौके के कुछ फोटोज सामने आई हैं जिसमें ये कपल क्वालिटी टाइम स्पेंड करता नजर आ रहा है। इन दोनों ने यहीं पर नया साल भी सैलिब्रेट किया है। शुक्रवार को टेस्ट सीरीज़ शुरू हो जाएगा और उससे पहले विराट कोहली अपनी लेडी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं और मस्ती भी कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर इन दोनों सितारों की कुछ तस्वीरें देखने को मिली हैं।
02 Jan, 2018 11:30 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली रिसेप्शन के बाद साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हैं। इस मौके के कुछ फोटोज सामने आई हैं जिसमें ये कपल क्वालिटी टाइम स्पेंड करता नजर आ रहा है।
इन दोनों ने यहीं पर नया साल भी सैलिब्रेट किया है। शुक्रवार को टेस्ट सीरीज़ शुरू हो जाएगा और उससे पहले विराट कोहली अपनी लेडी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं और मस्ती भी कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर इन दोनों सितारों की कुछ तस्वीरें देखने को मिली हैं।
आपको बता दें कि नए साल पर अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ एक सेल्फी पोस्ट कर फैंस को शुभकामनाएँ दीं। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो रिज़ॉर्ट में शादी की थी। विरूष्का की शादी में परिवार और कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया।