main page

पति विराट के चैलेंज पर खरी उतरी अनुष्का, जवाब में वीडियो शेयर कर लिखा ये मैसेज

Updated 24 May, 2018 06:13:07 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। फैंस के बीच इन दोनों की दीवानगी का नशा सिर चढ़कर बोलता है। बीते दिनों  विराट ने पत्नी अनुष्का को फिटनेस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया था। वहीं अनुष्का ने चैलेंज को पूरा भी कर दिया है। हाल ही में अनुष्का ने उस चैलेंज को पू

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। फैंस के बीच इन दोनों की दीवानगी का नशा सिर चढ़कर बोलता है। बीते दिनों  विराट ने पत्नी अनुष्का को फिटनेस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया था। वहीं अनुष्का ने चैलेंज को पूरा भी कर दिया है। हाल ही में अनुष्का ने उस चैलेंज को पूरा किया बल्कि एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो जिम में एक्सरसाइज करती हुईं नजर आ रही हैं।

 

 

अनुष्का ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, विराट कोहली मैंने तुम्हारा चैलेंज एक्सेप्ट किया। ये रहा मेरा वीडियो #HumFitTohIndiaFit। मैं इस चैलेंज के लिए दीपिका पिल्लई और वरुण धवन को नॉमिनेट करती हूं। 

बता दें कि विराट पत्नी के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी को भी नॉमिनेट किया था। विराट ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मैंने राज्यवर्धन राठौड़ सर का ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार कर लिया है। अब मैं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और महेंद्र सिंह धोनी भाई को चुनौती देना चाहूंगा, जिसके जवाब में पीएम मोदी ने भी ट्वीट करते हुए विराट का चैलेंज एक्सेप्ट किया था। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, मैं जल्द ही अपनी फिटनेस का वीडियो जारी करुंगा। इससे पहले विराट कोहली ने सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का फिटनेस चैलेंज कबूल करते हुए सोशल मीडिया पर अपना फिटनेस वीडियो डाला था। 

:

Hum Fit Toh India Fitanushka sharmavirat kohlipm Narendra Modifitness challenge

loading...