बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में हैरान करने वाला खुलासा किया है। दरअसल, अनुष्का ने एे दिल है मुश्किल फिल्म की शूटिंग के दौरान करम जौहर पर कई बार गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। करण विद कॉफी शो में अनुष्का ने करण से यहां तक कह दिया कि वे उनके खिलाफ सेक्शुअल हेरेस्मेंट का केस भी दर्ज क
21 Mar, 2018 03:23 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में हैरान करने वाला खुलासा किया है। दरअसल, अनुष्का ने एे दिल है मुश्किल फिल्म की शूटिंग के दौरान करण जौहर पर कई बार गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है।
"करण विद कॉफी" शो में अनुष्का ने करण से यहां तक कह दिया कि वे उनके खिलाफ सेक्शुअल हेरेस्मेंट का केस भी दर्ज करवाने वाली थीं।
खबरों की मानें तो ये मामला उस वक्त है जब करण ने अनुष्का से कहा कि फिल्म के दौरान वह काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। जिस दौरान उनपर करण का क्रश था। इसी बात का जवाब देते हुए अनुष्का ने सबके साथ उस किस्से को शेयर किया।
करण कईं एक्ट्रैसेस के साथ कर चुकें हैं एेसी हरकत
अनुष्का के आरोपों पर जब करण ने सफाई देनी चाही तो अनुष्का उन्हें रोकते हुए उनपर एक और बॉलीवुड एक्ट्रैस के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा दिया।
अनुष्का ने करण के एक और कारनामें की खोली पोल
इसी साल उन्होंने फैशन डिजाइनर मनीष मलहोत्रा की पार्टी में जैकलीन फर्नांडिज के साथ एेसी ही हरकत थी। अनुष्का और करण की बात को बढ़ते देख शो में हिस्सा लेने पहुंची कैटरीना कैफ ने बात को खत्म करते हुए गर्म माहोल को शांत करने की कोशिश की।
इतना ही नहीं कैटरीना ने अनुष्का से कहा कि हो सकता है कि तुम्हें गलती लगी हो कि करण तुम्हें गलत तरीके से छू रहें हैं।