main page

B'day Spl: करोड़ो कमाने वाले अरिजीत सिंह के पास नहीं है खुद की कार, जीते हैं साधा जीवन

Updated 25 April, 2018 02:21:03 PM

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह आज 31 साल के हो गए हैं। अरिजीत अपने शानदार गायिकी और मीठे सुर के लिए जाने जाते हैं। फैंस उनके गानों को काफी पसंद करते हैं।  अरिजीत जितने अपने गानों को लेकर लोकप्रिय हैं उतना विवादों से भी उनका गहरा नाता है।

मुंबई: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह आज 31 साल के हो गए हैं। अरिजीत अपने शानदार गायिकी और मीठे सुर के लिए जाने जाते हैं। फैंस उनके गानों को काफी पसंद करते हैं।  अरिजीत जितने अपने गानों को लेकर लोकप्रिय हैं उतना विवादों से भी उनका गहरा नाता है।

Bollywood Tadka

अरिजीत का पहला गाना 2011 में आई फिल्म 'मर्डर 2' का 'फिर मोहब्बत करने चला है तू...' था। इस गाने के रिलीज ने अरिजीत को रातों रात स्टार बना दिया था। खबरों के अनुसार अरिजीत 45 मिनट गाने लिए के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं और दसरी ओर बॉलीवुड के एक गाने के लिए अरिजीत 16 लाख चार्ज करते हैं।

Bollywood Tadka

इतना पैसा होने के बाद भी अरिजीत एकदम सादा जीवन जीते हैं। उनके पास खुद की कार तक नहीं है। वह आज भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ट्रैवल करना पसंद करते हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि जब सलमान खान एक अवॉर्ड शो को होस्ट कर रहे थे तब सिंगर अरिजीत को 'आशिकी-2' के लिए बतौर बेस्ट सिंगर नॉमिनेट किया गया था। इतना ही नहीं बल्कि जब अरिजीत का नाम अनाउंस हुआ तब वो सो रहे थे।

Bollywood Tadka

जब उन्हें किसी ने जगाया तो वो कैजुअल शर्ट और चप्पल पहनकर ही स्टेज पर पहुंच गए। सलमान को अरिजीत का ये रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया और जब सलमान ने उनसे पूछा कि क्या आप सो रहे थे तो उन्होंने जवाब में कहा कि  आप लोगों ने सुला दिया।

Bollywood Tadka

बस अरिजीत की यही गलती उनपर भारी पड़ गई और इस गलती के लिए उन्हें सलमान से सरेआम माफी मांगनी पड़ी लेकिन सलमान ने अरिजीत को उनके लिए गाने से बैन कर दिया। इतना ही नहीं 2013 में अरिजीत एक इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर पर भड़क गए थे, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

Bollywood Tadka

 

:

Arijit Singhbirthday specialSalman Khanlife unknown facts

loading...