main page

कभी सौतेली बहनों से नफरत करने वाले अर्जुन, जाह्ववी-खुशी के साथ लंदन में मनाएंगे छुट्टियां

Updated 18 April, 2018 04:51:40 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म "धड़क" की शूटिंग पूरी कर ली है। वहीं उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म "नमस्ते इंग्लैंड" की शूटिंग में बिजी हैं जो कि लंदन में शूट हो रही है। खबरों के मुताबिक अर्जुन अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करके जाह्नवी, खुशी और अंशुला के साथ लंदन ट्रिप पर जाएंगे।

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म "धड़क" की शूटिंग पूरी कर ली है। वहीं उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म "नमस्ते इंग्लैंड" की शूटिंग में बिजी हैं जो कि लंदन में शूट हो रही है।

Bollywood Tadka

खबरों के मुताबिक अर्जुन ने अपनी तीनों बहनों-अंशुला, जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ छुट्टियां प्लान की हैं। ये चारों भाई-बहन लंदन में साथ वक्त गुजारेंगे और एक दूसरे को और भी अच्छे तरीके से जानने-समझने की कोशिश करेंगे। 

Bollywood Tadka

बता दें कि पूरा कपूर परिवार श्रीदेवी के अचानक हुई मौत से उदास है। श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन और उनकी बहन अंशुला ने मिलकर दोनों छोटी बहनों को संभाला।

Bollywood Tadka

उस समय अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर और बहनों के साथ थे। जान्हवी, खुशी और बोनी कपूर अक्सर अर्जुन कपूर के घर दिखते हैं।

Bollywood Tadka

श्रीदेवी की मौत के बाद इनके रिश्ते में काफी चेंज आ गया है।  जान्हवी, खुशी और बोनी कपूर अक्सर अर्जुन कपूर के घर दिखते हैं। 

 

:

arjun kapoorjahnvi kapoorkhushi kapooranshula kapoorlondon

loading...