main page

अर्जुन रामपाल ने  प्रीति संग की फोटो शेयर, लॉस एंजेलिस में कर रहे है एन्जॉय

Updated 07 June, 2017 03:06:00 PM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ''बबली गर्ल'' प्रीति जिंटा को साथ लॉस एंजेलिस में नजर आए।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल 'बबली गर्ल' प्रीति जिंटा को साथ लॉस एंजेलिस में नजर आए। प्रीति के साथ उन्के पति जीन गुडइनफ भी थे। अर्जुन ने ट्विटर पर  प्रीति और गुडइनफ के साथ फोटो शेयर की है। अर्जुन ने लिखा, 'लॉस एंजेलिस में  प्रीति और गुडइनफ से मिलकर अच्छा लगा। शानदार घर और शानदार समय। दोनों को बहुत-बहुत प्यार।' प्रीति जल्द ही 'भईया जी' फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करती नजर आएंगी। 

Bollywood Tadka

बता दें कि अर्जुन और प्रीति की दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस है। दोनों एक साथ 2002 में आई फिल्म 'दिल है तुम्हारा' में नजर आए थे। हालांकि इसके बाद वो किसी फिल्म में साथ नहीं दिखे लेकिन तब से दोनों अच्छे दोस्त जरूर बन गए हैं।

:

Arjun RampalPreity Zinta

loading...