main page

जब रेलवे स्टेशन पर सरेआम एेसी हरकत करते पकड़े गए अर्जुन रामपाल, लगा जुर्माना

Updated 22 December, 2017 01:54:04 PM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने झारखंड के पलामू में ऐसी हरकत कर दी कि स्थानीय प्रशासन ने उन पर जुर्माना ठोक दिया। वैसे आपने आम लोगों को खुलेआम सिगरेट पीते हुए आप देखते ही होंगे, लेकिन जब कोई स्टार ऐसा करे तो वह सुर्खियों में आ जाता है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने झारखंड के पलामू में ऐसी हरकत कर दी कि स्थानीय प्रशासन ने उन पर जुर्माना ठोक दिया। वैसे आपने आम लोगों को खुलेआम सिगरेट पीते हुए आप देखते ही होंगे, लेकिन जब कोई स्टार ऐसा करे तो वह सुर्खियों में आ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक्टर अर्जुन के साथ, जब उन्हें सिगरेट पीना महंगा पड़ गया। दरअसल, अर्जुन झारखंड के पलामू में अपनी फिल्म 'नास्तिक' की शूटिंग कर रहे हैं। यहां मेदिनीनगर के चैनपुर में सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट पीने को लेकर उन 200 रूपए का जुर्माना लगाया गया। उन पर जिला प्रशासन ने यह जुर्माना ठोका है।

Bollywood Tadka

खबरों की मानें तो तस्वीरों में अर्जुन रामपाल पलामू रेलवे स्टेशन कैंपस में सरेआम सिगरेट पीते नजर आए। लोगों ने अर्जुन की सिगरेट पीते हुए फोटोज क्लिक कर लीं। एक शख्स ने पुलिस में इस घटना की शिकायत की। एसडीओ ने शिकायत दर्ज की और पलामू सर्किल ऑफिसर ने पब्लिक प्लेस में सिगरेट पीने के लिए अर्जुन पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया।

बता दें कि फिल्म 'नास्तिक' की शूटिंग चैनपुर बाजार प्रांगण में की गई। इसमें अर्जुन बाजार क्षेत्र में अपना पोज दे रहे थे। फिल्म कलाकार टीनू आनंद द्वारा पान दुकान में बैठकर पान बेचने की भूमिका निभा रहे थे। इस दौरान अर्जुन और अन्य कलाकारों को देखने के लिए चैनपुर बाजार क्षेत्र में काफी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस को मजबूरन रुक-रुककर लाठियां भांजनी पड़ी थी। शूटिंग के दौरान कुछ लोग चोटिल भी हुए, लेकिन दर्शक पूरे शूटिंग तक जमे रहे। 
 

:

Arjun RampalShootingfilm nastiksmoking

loading...