main page

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट की गर्लफ्रेंड थीं 'बबिताजी', मारपीट के कारण टूट गया था रिश्ता

Updated 29 October, 2016 12:48:50 PM

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबिताजी यानी कि मुनमुन दत्ता शो काफी लोकप्रिय हो चुकी है। शामिल हैं।  मुनमुन पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं। कुछ वक्त पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में अरमान कोहली से मुनमुन

मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबिताजी यानी कि मुनमुन दत्ता शो काफी लोकप्रिय हो चुकी है। शामिल हैं।  मुनमुन पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं। कुछ वक्त पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में अरमान कोहली से मुनमुन के अफेयर का दावा किया गया था। यह भी कहा गया था कि अरमान मुनमुन से अक्सर मारपीट करते थे।
रिपोर्ट्स की मानें तो, 2008 में अरमान और मुनमुन एक दूसरे के करीब आए और इसी साल अलग भी हो गए। बताया जाता है कि वेलेन्टाइन डे पर किसी बात को लेकर अरमान और मुनमुन का झगड़ा हुआ था। इस दौरान अरमान ने मुनमुन की पिटाई कर दी। मुनमुन ने इसे लेकर अरमान की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके चलते उन्हें फाइन भरना पड़ा था।
 
डॉली बिंद्रा मुनमुन और अरमान के झगड़े की गवाह रही हैं। उनकी मानें तो अरमान का बर्ताव मुनमुन के प्रति कभी नार्मल नहीं रहा। यहां तक कि जब वे मॉरिशस की छुट्टियों पर गए, तब भी अरमान रोज मुनमुन को पीटते थे। डॉली बिंद्रा के मुताबिक, उन्होंने मुनमुन को रोते हुए घर से बाहर निकलते देखा है। इतना ही नहीं, वे यह दावा भी कर चुकी हैं कि उन्होंने पति कैजाद के साथ मिलकर झगड़े को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन अरमान ने उनके साथ भी गलत व्यवहार किया।

:

arman kohlimunmun duttalove story

loading...