main page

टीवी का अकबर जल्द करने जा रहा है गर्लफ्रेंड से शादी, देखेें पर्सनल तस्वीरें

Updated 15 January, 2015 12:36:11 PM

टेलीवजन शो के अकबर का किरदार निभाने वाले रजत टोकस जल्द ही शादी करने वाले हैं। रजत अपनी गर्लफ्रेंड सृष्टि नायर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

मुंबई: टेलीवजन शो के अकबर का किरदार निभाने वाले रजत टोकस जल्द ही शादी करने वाले हैं। रजत अपनी गर्लफ्रेंड सृष्टि नायर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। 

जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को दोनों की शादी राजस्थान के उदयपुर पैलेस में होगी, जबकि 27 जनवरी से शादी के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। मेंहदी और संगीत का कार्यक्रम 29 जनवरी को होगा।

रजत के करीबी दोस्त ने बताया है कि रजत 25 जनवरी के बाद उदयपुर के लिए रवाना होंगे। उन्होंने चार दिन के लिए इस पैलेस को बुक किया हुआ है।बता दें कि रजत ने पिछले साल अप्रैल में एक निजी समारोह में सृष्टि के साथ सगाई की थी।

अभिनेता रजत और सृष्टि नायर दोनों पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं। सृष्टि को तो कई बार 'जोधा-अकबर' के सेट पर रजत के साथ देखा भी गया है।

:

jodha AkbarRajat Tokascreation NairweddingBollywood news

loading...