main page

केजरीवाल के शपथ ग्रहण में पहुंचीं बॉलीवुड हस्तियां

Updated 15 February, 2015 08:34:29 AM

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गत शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गत शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान पहुंचीं। एक्ट्रेस गुल पनाग और एक्टर जावेद जाफरी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।

गुल पनाग चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ी थीं, जबकि जावेद जाफरी ने लखनऊ से आप की तरफ से लोकसभा के लिए किस्मत आजमाई थी। इनके अतिरिक्त एक्टर अयूब खान और शेखर सुमन भी रामलीला मैदान में मौजूद थे।

ऐतिहासिक रामलीला मैदान में लोगों की भारी भीड़ के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने AAP नेता अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

:

AAPArvind KejriwalswearingRamlila MaidanGul Panagactor Javed Jaffrey

loading...