main page

इसने बनाया सलमान को दीवाना...जानें कौन है वो

Updated 16 February, 2015 05:19:57 PM

बॉलीवुड के दंबग खान सलमान खान की लाखों लड़कियां दीवानी हैं। लेकिन सलमान खान खुद भी किसी के दीवाने हैं। उनकी ये दीवानगी किसी शख्स के लिए नहीं बल्कि परफ्यूम्स के लिए है।

 मुंबई: बॉलीवुड के दंबग खान सलमान खान की लाखों लड़कियां दीवानी हैं। लेकिन सलमान खान खुद भी किसी के दीवाने हैं। उनकी ये दीवानगी किसी शख्स के लिए नहीं बल्कि परफ्यूम्स के लिए है। सलमान की परफ्यूम्स को लेकर उनकी ये दीवानगी अभी हाल ही में सामने आई है। 

 
सलमान के पास खुशबूदार परफ्यूम्स की बेहतरीन रेंज हैं। लोगों को दीवाना बनाने वाला यह एक्टर खुद परफ्यूम्स के बिना नहीं रह सकता। जब भी किसी शूट के लिए सलमान अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलते हैं आप खुद उनकी इस दीवानगी से रुबरु हो जाएंगे, क्योंकि उनके बाहर आते ही आप खुद उस खुशबु का एहसास करेंगे।
 
इसमें कुछ भी चौंकाने वाला नहीं होना चाहिए कि फिल्म ‘किक’ में सलमान की हीरोइन का किरदार निभाने वाली जैकलीन फर्नांडिज़ ने उन्हें इंडस्ट्री के 'बेस्ट स्मेलिंग हीरो' के खिताब से नवाजा है।
:

Salman KhancrazyperfumesBollywood news

loading...