main page

घर बेचने में लगी यह फेमस जोड़ी

Updated 11 May, 2015 02:36:38 PM

हॉलीवुड दम्पति ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली न्यू आेर्लिंस स्थित 5920 वर्ग फुट का अपना मकान 65 लाख डालर में बेच रहे हैं।

लॉस एंजिलिस: हॉलीवुड दम्पति ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली न्यू आेर्लिंस स्थित 5920 वर्ग फुट का अपना मकान 65 लाख डालर में बेच रहे हैं।  ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ के अनुसार इन दोनों के मकान में पांच शयनकक्ष, तीन फुल बाथरूम और दो हाफ बाथरूम हैं।   

51 वर्षीय पिट और 39 वर्षीय जोली इस वर्ष के अंत में फिल्म ‘बाई द सी’ में नजर आएंगे। उन्होंने यह सम्पति 2006 में 35 लाख डालर में खरीदी थी।  तीन मंजिला इस मकान का निर्माण 1830 के दशक में हुआ था। इसमें आगे बालकनी, फ्रांसीसी दरवाजे हैं।

 
:

Brad PittAngelina JoliehomemillionHollywood news

loading...