main page

सिंगर, एक्ट्रैस मोनिका लेविस का निधन

Updated 13 June, 2015 12:39:37 PM

अमेरिकी गायिका, अभिनेत्री मोनिका लेविस का 93 साल की उम्र में निधन हो गया।

लॉस एंजिलिस: अमेरिकी गायिका, अभिनेत्री मोनिका लेविस का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। लोकप्रिय कार्टून श्रृंखला ‘‘चिक्विटा बनाना’’ में अपनी आवाज के लिए जानी जाने वाली मोनिका का निधन कैलिफोर्निया में वुडलैंड हिल्स स्थित उनके आवास पर हुआ। खबर में बताया गया है कि ‘बेनी गुडमैन’ की गायिका के परिवार में दो पुत्र.... रॉकी और माइक तथा तीन पोते पोतियां हैं।

माइक प्रख्यात जैज पियानो वादक हैं। 14 साल की उम्र में उन्होंने ‘चिक्विटा बनाना’ श्रृंखला का प्रचार शुरू किया और उनके गाए गीत ‘यू शुड नेवर पुट बनाना इन रेफ्रिजरेटर... नो नो, नो नो’ का जादू पूरे अमेरिका पर छा गया। इस कार्टून श्रृंखला में उनके किरदार ने लोगों के मन में हमेशा के लिए यह बात बिठा दी कि केलों को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

:

Monica LewisDiesSingerActresshollywood newsHollywood news

loading...