main page

pix: ये हैं बॉलीवुड के NEW FATHERS

Updated 21 June, 2015 03:49:05 PM

दुनिया में सबसे बड़ा सुख माता-पिता का साथ माना जाता है।

मुंबई: दुनिया में सबसे बड़ा सुख माता-पिता का साथ माना जाता है। बच्चा तभी खुश रह सकता है अगर उन के साथ मां-बाप हो। सारे गम और सारी दौलत को मां-बाप का प्यार पीछे छोड़ देता है। बात की जाए अगर बॉलीवुड की तो इनमें कई सारे एक्टर ऐसे है जो अभी पापा बने है।

रितेश देखमुख

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देखमुख इसी साल पापा बने है। उनके बेटे रियान अब 6 माह के हो चुके हैं। उन्होंने  2012 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जेनेलिया से शादी की थी।

विवेक ओबरॉय

साल 2010 में प्रियंका अल्वा से शादी करने के बाद उनके घर में बेटी अमीया निर्वान का जन्म हुआ और फिर उनके घर बेटे विवान वीर ओबरॉय का जन्म हुआ था।

आयुष्मान खुराना

एक्टर, सिंगर आयुष्मान खुराना के घर बेटी वरुष्का का जन्म अप्रैल 2014 को हुआ था। बता दें, आयुष्मान और ताहिरा का एक बेटा भी है जिसका नाम विराजवीर है।

सचिन जोशी

एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर सचिन जोशी ने साल 2012 में एक्ट्रेस उर्वशी शर्मा से शादी की थी। इस जोड़ी के घर 21 जनवरी 2014 को बेटी समायरा का जन्म हुआ।

इमरान खान

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को उनकी पत्नी अवंतिका ने 9 जून, 2014 को बेटी का तोहफा दिया। बेटी का नाम इमारा रखा है।

मोहित सूरी

बॉलीवुड डायरेक्टर मोहित सूरी और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी ने 2013 में शादी की थी और जनवरी 2015 को उनके घर एक बेटी देवी का जन्म हुआ।

अली जफर

2009 में निकाह आयेशा फैजली से निकाह करने के बाद पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर के घर फरवरी 2015 में बेटी अलीजा का जन्म हुआ है। 

 
:

happy fathers dayritesh deshmukhayushman khuranabollywood actorsbollywoodBollywood news

loading...