main page

‘द गॉडफादर’ के अभिनेता एलेक्स रोक्को का निधन

Updated 20 July, 2015 02:24:32 PM

‘‘द गॉडफादर’’ में मोए ग्रीने के किरदार को यादगार बनाने वाले अभिनेता एलेक्स रोक्को का निधन हो गया है। रोक्को 79 वर्ष के थे।

न्यूयार्क: ‘‘द गॉडफादर’’ में मोए ग्रीने के किरदार को यादगार बनाने वाले अभिनेता एलेक्स रोक्को का निधन हो गया है।  रोक्को 79 वर्ष के थे।
 
‘न्यूयार्क टाइम्स’ ने रोक्को के प्रबंधक सुसान जाकारी के हवाले से बताया कि उनका लॉस एंजिलिस के निकट स्टूडियो सिटी में उनके आवास पर गत शनिवार को निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे।  हालांकि ‘‘द गॉडफादर’’ :1972: में रोक्को का किरदार बहुत बड़ा नहीं था लेकिन फिल्म में :मुख्य किरदार निभाने वाले अल पचीनो के समक्ष: ‘‘ यू डोंट बाय मी आउट। आई बाय यू आउट’’ और ‘‘डू यो नो हू एम आई?’’ जैसे संवादों में अपनी सहज भाव भंगिमाओं से जान फूंककर उन्होंने अपने इस किरदार को यादगार बना दिया।  
 
रोक्को को 1990 में ‘‘द फेमस टेड्डी जेड’’ में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहनायक के एम्मी पुरस्कार से नवाजा गया था।  इसके अलावा उन्होंने ‘‘ द फ्रेंड्स ऑफ एडी कोयले ’’:1973:, ‘‘फ्रीबी एंड द बीन’’ :1974:, ‘‘दैट थिंग यू डू’’ :1996:, ‘‘द वेडिंग प्लैनर :2001:, और ‘‘ए बग्स लाइफ’’ :1998: में भी अपने शानदार अभिनय का जादू बिखेरा।  रोक्को का जन्म 29 फरवरी 1936 में मैसाचुसेट्स के कैंब्रिज में हुआ था। उनका असली नाम एलेक्जेंडर फेडेरिको पेट्रिकोने था।  रोक्को ने 1966 में सैंडी एेलेन गैरेट से विवाह किया था। सैंडी और रोक्को के तीन बच्चे हैं। सैंडी का 2002 में निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने 2005 में अभिनेत्री शेनन विलकोक्स से विवाह किया।
 
:

GodfatherAlex RoccodiesHollywood news

loading...