main page

बहन निकी की शादी में ग्लैमरस लुक में दिखी पेरिस हिल्टन

Updated 21 July, 2015 11:28:33 AM

हॉलीवुड एक्ट्रैस ,मॉडल पेरिस हिल्टन ने अपनी बहन निकी की शाही शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

 लंदन : हॉलीवुड एक्ट्रैस ,मॉडल पेरिस हिल्टन ने अपनी बहन निकी की शाही शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। निकी की सगाई साल 2014 में जेम्स रोथ्सचाइल्ड साथ हुई थी। पेरिस ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वह और निकी शादी के लिए तैयार होने से पहले ब्राइड और ब्राइड मेड के गाउन में तस्वीरें क्लिक करवाती नज़र आ रही है। 
 
पेरिस ने निकी द्वारा शादी में पहनी गई खास हील्स की तस्वीर भी शेयर की है। इन खास कस्टमाइज हील्स पर लिखा गया था Mrs. Rothschild। शादी के दौरान सेल्फी क्लिक करते हुए पेरिस हिल्टन काफी खूबसूरत दिख रही है। 
 
वहीं आखिकार शादी के लिए तैयार पेरिस हिल्टन हल्के नीले रंग के गाउन के साथ चमकिली बेल्ट पहने हुए बेहद खूबसूरत नजर आईं। 31 साल की निकी दुल्हन के गेटअप में बेहद खूबसूरत नजर लग रही थी। निकी की इस ड्रैस की कीमत 77,000 डॉलर बताई गई है। 
 
:

Paris HiltonNickyWeddingJames RothschildSisterHollywoodHollywood news

loading...