main page

B'DAY Spl: कभी सेल्समैन हुआ करते थे अरशद वारसी, जानिये उनकी लाइफ से जुड़ी ये दिलचस्प बातें

Updated 19 April, 2017 07:05:12 PM

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने आज अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों के बीच अपनी खास...

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने आज अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना ली है। अरशद का नाम उन सितारों में शुमार हो चुका है जो किसी भी तरह के किरदार के साथ लाजवाब कॉमेडी करने में भी माहिर हैं। अरशद बुधवार को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 9 अप्रैल 1968 को मुंबई में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। अरशद का रुझान बचपन से ही अभिनय जगत की ओर रहा है। 

शुरुआती दौर में वह फिल्मकार महेश भट्ट के सहायक के तौर पर भी काम कर चुके हैं। अरशद ने अपनी जिदंगी में हर तरह का वक्त देखा है। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

अरशद मुंबई के मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता का नाम अहमद अली ख़ान था। अभी तो अरशद वारसी हमे जल्द ही निर्देशक रोहित शेट्टी की हंसी से भरी हंगामेदार फिल्म गोलमाल4 में नजर आएंगे। इसके अलावा अरशद वारसी हमे अपनी दूसरी अन्य आने वाली फिल्म 'फ्रॉड सैयां' और 'भैया जी सुपरहिट' की शूटिंग में भी काफी व्यस्त हैं। अभिनेता अरशद वारसी की प्रारंभिक शिक्षा नासिक, महाराष्ट्र में हुई।

बता दें अरशद ने साल 1987 में 'ठिकाना' और 'काश' जैसी फ़िल्मों के लिए महेश भट्ट के साथ बतौर असिस्टेंट भी काम किया था। अरशद को शुरू से ही डांसिंग और कोरियोग्राफी में दिलचस्पी थी। साल 1993 में उनको 'रूप की रानी चोरों का राजा' का टाइटल ट्रैक कोरियोग्राफ करने का मौका मिला था। यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वो फ़िल्मों में आने से पहले अपनी आजीविका चलाने के लिए सेल्समैन का काम किया करते थे। 

हालांकि दसवीं के बाद ही अरशद ने स्कूल छोड़ दिया था। अरशद की पत्नी मारिया गोरेट्टी एक वीजे हैं। दोनों की मुलाकात अरशद की डांस एकेडमी में हुई थी। इस दम्पति के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। अभिनेता अरशद वारसी जो के हमे जॉली एलएलबी के फर्स्ट पार्ट में भी अपनी दमदार अभिनय क्षमता के चलते नजर आ चुके है तो वही फिल्म के दूसरे पार्ट यानि जॉली एलएलबी2 के दूसरे पार्ट में हमे अक्षय कुमार अरशद वारसी की भरपाई करते हुए नजर आए।     

:

birthday specialArshad WarsiMunna Bhaibollywood

loading...