main page

KBC 9: अनामिका बनी केबीसी 9 की पहली करोड़पति विनर

Updated 03 October, 2017 11:54:21 PM

झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली अनामिका मजूमदार ''कौन बनेगा करोड़पति'' सीजन 9 की...

मुंबईः झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली अनामिका मजूमदार 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 9 की पहली करोड़पति बनी हैं। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि क्‍या अनामिका वह पहली महिला हैं जो केबीसी क इतिहास में करोड़पति कहला रही हैं तो हम आपको बता दें कि केबीसी के 17 साल के इतिहास में अनामिका पहली नहीं, बल्कि दूसरी महिला कंटेस्‍टंट हैं जो करोड़पति बनी हैं. कौन बनेगा करोड़पति के 6ठें सीजन में मुंबई की रहने वाली सनमीत कौर ने एक नहीं बल्कि पूरे 5 करोड़ इस मंच से जीते हैं।x`

 

बता दें अनामिका ने सबसे कम समय में सारे सवालों के सही जवाब दिए। अनामिका एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और झारखंड में एक एनजीओ चलाती हैं। ‘फेथ’ (Faith) नाम का यह एनजीओ बच्चों और महिलाओं को शिक्षित करके जीवन में सुधार लाने की दिशा में काम करता है। अनामिका ने यह भी बताया कि वह अपने एनजीओ का फंड जनता से और सरकार एकत्रित करती हैं।

 

अनामिका मजूमदार के लिए केबीसी 9 का हिस्सा बनना बहुत खास था क्योंकि वह यहां पर पैसे जीतकर अपने एनजीओ की बेहतरी में लगाना चाहती थीं। अनामिका ने जब खेलना शुरू किया तो ऑडियंस को पता चल गया कि वह काफी आगे तक जाने वाली हैं। अनामिका ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के द्वारा शुरूआत में पूछे गए सवालों का धड़ाधड़ जवाब दिया। अनामिका जब 80,000 रुपए के इनाम वाले सवाल पर पहुंची तो उन्हें हेल्प की जरूरत पड़ी। उन्होंने लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया और शो की ऑडियंस ने सही जवाब देकर उन्हें आगे पहुंचाया।

 

घरों में बच्चों को पढ़ाने वाली 37 वर्षीया सनमीत ने अपनी जीत के बाद कहा था, 'मैं अपनी पंजाबी परंपरा के कुछ धार्मिक अनुष्ठान अपने पैसों से कराना चाहती हूं। बाकी पैसे का क्या करूंगी, यह हम सोचेंगे।'

:

anamika mazumdaarsanmeet kaurKaun Banega CrorepatiKBCamitabh bachchan

loading...