main page

सलमान खान ने 51वें जन्मदिन पर फैंस को दिए दो गिफ्ट

Updated 27 December, 2016 05:05:25 PM

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अपने फैंस के लिए दो तोहफे लेकर आए हैं। पहला तोहफा ये है कि Being Human स्टोर पर खरीदारी करने पर फैन्स

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अपने फैंस के लिए दो तोहफे लेकर आए हैं। पहला तोहफा ये है कि Being Human स्टोर पर खरीदारी करने पर फैंस को 51 फीसदी की छूट मिलेगी। दूसरा-सलमान फैन्स के लिए एक नया ऐप जारी किया है। ऐप के जरिए फैंस सलमान से कनेक्ट रह सकते हैं।

सलमान ने खुद ट्विट करके इसकी जानकारी दी है। सलमान ने ट्वीट किया- 51 फीसदी छूट के साथ मेरा बर्थडे मनाइए। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए या तो आप स्टोर में जा सकते हैं या फिर मिंत्रा पर भी इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। शॉपिंग करते हुए पिक्चर क्लिक कर शेयर करने पर फैन्स को सलमान के ऑटोग्राफ वाला प्रोडक्ट भी मिल सकता है।

ऐप का नाम है BeingInTouch. इसे 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे जारी गया है। गूगल प्ले स्टोर से इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप में सलमान से जुड़ी विभिन्न जानकारी और अपडेट्स मौजूद रहेंगे।

:

salman khanBirthdayBeing Humanshopping discounts

loading...