main page

शादी से पहले भारती की ‘पूल पार्टी’में पत्नी के साथ पहुंचे कृष्णा, मोनालिसा सहित दिखे टीवी सितारे

Updated 02 December, 2017 10:50:22 AM

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। कंगन सेरेमनी और माता की चौकी के बाद शुक्रवार को गोवा में पूल पार्टी का आयोजन किया गया।

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। कंगन सेरेमनी और माता की चौकी के बाद शुक्रवार को गोवा में पूल पार्टी का आयोजन किया गया। इस पूल पार्टी में टीवी के सेलेब्स शामिल हुए।

Bollywood Tadka

पूल पार्टी में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, शनाया ईरानी, आसा नेगी, रित्विक धन्जनी, प्रिया बैनर्जी, मोनालिसा सहित अन्य सेलेब्स शामिल हुए। पूल पार्टी से पहले कृष्ण अभिषेक और भारती सिंह ने मीडिया से बातचीत भी की। बता दें कि दोनों की शादी के सारे फंक्शन गोवा के लग्जरी होटल Adamo The Bellus में हो रहे हैं।

Bollywood Tadka

पूल पार्टी के लिए स्वीमिंग पूल लोकेशन को कलरफुल अम्ब्रेला थीम से सजाया गया है। लोकेशन को रेड रोज एंड अंब्रेला थीम रखी गई है। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के नाम के पहले लैटर को रेड एंड व्हाइट रोज से लिखा गया है। ये लोकेशन मैन गेट पर डिजाइन की गई है। साथ ही डेकोरेशन के लिए कमल के फूलों का भी यूज किया गया है। बता दें, भारती और हर्ष गुरुवार को ही गोवा पहुंच गए थे।

Bollywood Tadka

1 दिसंबर को यहां भारती और हर्ष की पूल पार्टी की जाएगी।  पूल पार्टी के साथ ही यहां मेहंदी सेरेमनी भी होगी। 2 दिसंबर को भारती-हर्ष की कॉकटेल पार्टी और संगीत का आयोजन होगा। 3 को दोनों शादी के बंधन में बंधेगे।
Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

:

bharti singhharshwedding pool party

loading...