: फेमस डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने 14 अक्टूबर को प्री-दिवाली पार्टी रखी थी। जिसमें बॉलीवुड के कई सैलेब्स पहुंचे। लेकिन सारी लाइमलाइट बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा ले गई। नव्या ने इस दौरान व्हाइट लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।
16 Oct, 2017 11:03 AMमुंबई: फेमस डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने 14 अक्टूबर को प्री-दिवाली पार्टी रखी थी। जिसमें बॉलीवुड के कई सैलेब्स पहुंचे। लेकिन सारी लाइमलाइट बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा ले गई।
नव्या ने इस दौरान व्हाइट लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। वह इस पार्टी में अपनी मां श्वेता और मामा अभिषेक बच्चन के साथ आई थीं। मां श्वेता भी खूबसूरत साड़ी में नजर आईं।
बता दें कि इनके अलावा ट्विंकल खन्ना, सोनाली बेंद्रे, गायत्री जोशी जैसे बाकी लोगों ने भी इस मौके पर उपनी मुस्कान बिखेरते हुए इस पार्टी को शानदार बनाया।
दिवाली की इस पार्टी की तस्वीरों को दोनों डिजाइर जोड़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
अन्य सेलिब्रिटीज की बात करें को इस पार्टी में करण जौहर, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता समेत बी-टाउन के कई नामी चेहरे मौजूद थे।