main page

Bigg boss 10 लोपा ने बानी को कही ऐसी बात कि दोनों के बीच हुई हाथापाई

Updated 13 January, 2017 12:46:31 PM

''बिग बॉस 10'' का घर अब शो कम अखाड़ा ज्यादा बनता जा रहा है।

मुंबई 'बिग बॉस 10' का घर अब शो कम अखाड़ा ज्यादा बनता जा रहा है। अब घर में स्वामी ओम के बाद अब एक और लड़ाई सामने आई है।  पूरे 'बिग बॉस 10' सीजन के दौरान बानी और लोपा के बीच हमेशा ही अनबन रही है लेकिन इस बार ये लड़ाई हाथापाई पर उतर आई।

एक टास्क के दौरान लोपा ने बानी पर उनकी मां के नाम पर सहानुभूति बटोरने की बात कही, जिसके बाद बानी भड़क गईं और वो लोपा पर चिल्लाती हुई बरस पड़ीं। वहीं उनके बीच थोड़ी हाथापाई भी हुई। लेकिन घरवालों ने बीच बचाव किया। फिलहाल खबरों की मानें तो दोनों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है और 'बिग बॉस' ने टास्क रद्द कर दिया है। देखते है कि सलमान खान क्या रिएक्शन करते हैं।

:

bigg boss 10bani jlopamudra raut

loading...