एक्ट्रैस शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 का खिताब अपने नाम कर लिया है। साथ ही उन्हें 44 लाख की धनराशि भी जीती है। फिनाले के बाद सभी कंटेस्टेंट्स और सलमान ने जमकर पार्टी की।
17 Jan, 2018 04:34 PMमुंबई: एक्ट्रैस शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 का खिताब अपने नाम कर लिया है। साथ ही उन्हें 44 लाख की धनराशि भी जीती है। फिनाले के बाद सभी कंटेस्टेंट्स और सलमान ने जमकर पार्टी की। ये पार्टी लोनावला में ही हुई। सभी कंटेस्टेंट्स ने पार्टी में जमकर डांस किया। लेकिन पार्टी में कुछ कंटेस्टेंट के साथ ऐसा हुआ जिससे सलमान को शर्मिंदा होना पड़ा।
खबर के अनुसार, बेनाफ्शा, सपना चौधरी और अर्शी खान एक साथ डांस कर रहे थे। तभी सलमान का मेकअप आर्टिस्ट राजू नाग शराब के नशे में जबरदस्ती इन तीनों के साथ डांस करने लगा।
लेकिन जब सलमान को नाग की इस शर्मनाक हरकत के बारे में पता चला तो उन्होंने फौरन ही मुंबई भेज दिया।