main page

Bigg Boss: बंदगी करना चाहती है रिश्ता खत्म, पुनीश ने मारा थप्पड़

Updated 29 November, 2017 10:35:25 AM

बिग बॉस में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा का रोमांस सुर्खियों में बना हुआ है। लेकिन इस रोमांस में एक ट्वीस्ट सामने आया है। यह बिग बॉस का घर है

मुंबई:  बिग बॉस में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा का रोमांस सुर्खियों में बना हुआ है। लेकिन इस रोमांस में एक ट्वीस्ट सामने आया है। यह बिग बॉस का घर है जहां पर कैमरे के लिए पल पल रिश्ते बदलते हैं।

Bollywood Tadka
बिग बॉस के एक अनसीन वीडियो में पुनीश और बंदगी गार्डन एरिया में ब्रेकअप की बात करते हैं। बंदगी पुनीश को कहती दिखी कि पूरे घर को हमारे प्यार से दिक्कत है। क्यों ना इस प्यार को खत्म कर दिया जाए। जिसपर वो पुनीश कहते हैं चलो आज खत्म ही कर देते हैं। बंदिगी कहती हैं कि अब मैं घर में लड़के देखूंगी और तुम लड़कियां देखो।

Bollywood Tadka

इसके बाद वो दोनों एक ब्रेकअप गेम खेलते हैं, जिसके दौरान पुनीश बंदगी को मजाक में एक थप्पड़ भी मारते हैं। हालांकि ये सब मजाकिया तौर पर हो रहा था।

Bollywood Tadka

बिग बॉस में पुनीश और बंदगी का रोमांस चाहे गेमप्लान हो या फिर सच्ची मोहब्बत यह तो उनके घर से बाहर आने के बाद पता चल जाएगा। बता दें, इन्हें हर रोज घर के किसी कोने में प्यार में डूबे हुए देखा जा सकता है।
 

:

Bigg Bosspuneesh sharmabandagi kalra

loading...