main page

'Bigg Boss' छोड़ सकते हैं सलमान खान, वजह जानकर होगें आप भी परेशान

Updated 08 January, 2017 02:23:53 PM

सुपरस्टार सलमान खान रियलिटी शो ''बिग बॉस'' छोड़ सकते हैं।

मुंबई: सुपरस्टार सलमान खान रियलिटी शो 'बिग बॉस' छोड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान यह फैसला अपनी खराब हो रही छवि को देखते हुए ले सकते हैं। खबरों की मानें तो सलमान अभी तक यह शो सिर्फ इसलिए कर रहे थे, क्योंकि यह उनके दिल के बहुत करीब था। लेकिन अब उन्हें ऐसा लगने लगा है कि इसके कारण उनकी छवि खराब हो रही है। यही वजह है कि सलमान शो से खुद को अलग कर सकते हैं। 


आपको बता दें कि सलमान 'बिग बॉस' को इसके चौथे सीजन से लगातार होस्ट कर रहे हैं। सिर्फ पांचवां सीजन उन्होंने संजय दत्त के साथ मिलकर होस्ट किया था। पिछले कुछ सीजंस में भी उनके शो छोड़ने की बातें सामने आ चुकी हैं। लेकिन सिर्फ अफवाह ही रहीं। अब देखना यह है कि इस बार यह खबर कितनी सच है।
 

:

bigg bosssalman khanquitshow

loading...