main page

संजय लीला भंसाली हार बैठे थे इस कोरियोग्राफर को दिल, ब्रेकअप के बाद आज तक हैं सिंगल

Updated 24 February, 2018 12:50:38 PM

डायरैक्ट संजय लीला भंसाली आज अपना 54वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे हैं। 24 फरवरी 1963 को जन्मे भंसाली ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन काम किया और सुपरहिट फिल्में दी। संजय ने अपने नाम के साथ अपनी मां का नाम जोड़ा हुआ है। दरअसल लीला संजय की मां का नाम है। वह अपनी मां के बेहद करीब हैं।

मुंबई: डायरैक्ट संजय लीला भंसाली आज अपना 54वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे हैं। 24 फरवरी 1963 को जन्मे भंसाली ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन काम किया और सुपरहिट फिल्में दी। संजय ने अपने नाम के साथ अपनी मां का नाम जोड़ा हुआ है। दरअसल लीला संजय की मां का नाम है। वह अपनी मां के बेहद करीब हैं।

Bollywood Tadka

करियर की शुरुआत में संजय ने निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के असिस्टेंट के तौर पर काम किया। दोनों ने मिलकर फिल्म 'परिंदा', '1942 अ लव स्टोरी' और 'करीब' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं लेकिन अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि संजय लीला भंसाली और विधु विनोद चोपड़ा अलग हो गए।

Bollywood Tadka

विधु से अलग होने के बाद संजय ने अपनी पहली फिल्म 'खामोशी' का निर्देशन किया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' बनाई। यह फिल्म अब तक कि सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर थी। इसके बाद से संजय ने लगातार कई लव स्टोरी बनाईं। संजय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह प्रेम कहानियां इसलिए बनाते हैं क्योंकि उनकी जिंदगी में कोई प्यार नहीं है।

Bollywood Tadka

संजय लीला भंसाली की यह बात बिलकुल सच है। उनकी फिल्मी दुनिया जितनी रंगीन दिखाई देती है उनकी असल जिंदगी उतनी ही ब्लैक एंड व्हाइट है। संजय ने आज तक शादी नहीं की। संजय का कहना है कि उनका अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी थी।

Bollywood Tadka


संजय जब 'हम दिल दे चुके सनम' बना रहे थे उन्हें अपनी कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट से प्यार हो गया। उस दौरान दोनों कई मौके पर साथ देखे जाते थे। मीडिया में भी दोनों के अफेयर की खूब चर्चा रही। इतना ही नहीं खबरें तो यह भी थीं कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे लेकिन दोनों ने कभी अपने प्यार को खुलकर नहीं कबूला। संजय हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को छिपाकर रखते हैं। शादी की बात उनके रिश्तेदारों की तरफ से सामने आई थी लेकिन जब वैभवी की बहन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने मना कर दिया। 

Bollywood Tadka

:

Birthday SpecialSanjay Leela Bhansalivaibhavi merchant

loading...