main page

Birthday Special: जानिए शशि कपूर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Updated 18 March, 2017 11:51:56 AM

बॉलीवुड के लेजेंड कहे जाने वाले शशि कपूर आज अपना 79वां बर्थडे मना.....

मुंबई: बॉलीवुड के लेजेंड कहे जाने वाले शशि कपूर आज अपना 79वां बर्थडे मना रहे हैं। कई ब्लॉकबस्टर देने वाले शशि कपूर आज भले ही गुमनामी की जिंदगी जी रहे हों।लेकिन एक समय पर वो करोड़ों दिलों की धड़कन हुआ करता थे। शशि ने करीब 100 फिल्मों में काम किया जिसमें से ज्यादातर हिट रहीं। शशि की आखिरी फिल्म 1998 में आई 'साइड स्ट्रीट' थी। इस फिल्म में उन्होंने शबाना आजमी के साथ काम किया था।

अभिनेता शशि कपूर एक ऐसे चिराग रहे जिन्होंने एक विदेशी लड़की से शादी की। ये विदेशी लड़की थीं जेनिफर केंडल जो खुद शशि कपूर के प्यार में दीवानी हो गईं थीं।

शशि कपूर की शादी 

उन दिनों की है जब शशि कपूर कोलकाता के एक थियेटर में अपना एक प्ले देख रहे थे। उस वक्त शशि कपूर अपने पिता के साथ मिलकर उस थियेटर पर चार प्ले कर रहे थे, और वहीं शशि कपूर की मुलाकार जेनिफर केंडल से हुई। शशि कपूर ने देखा कि एक लड़की कई दिनों से लगातार आ रही है और आगे वाली लाइन में बैठकर रोज उनका प्ले देखती है। तब शशि कपूर को पता चला कि जेनिफर केंडल उसी शेक्सपीयाराना इंटरनेशनल के मालिक की बेटी हैं जिसे शशि कपूर के प्ले के चक्कर में लंबा इंतजार करना पड़ रहा था।         

पहली मुलाकात कुछ खास नहीं रही लेकिन वो मुलाकात शशि कपूर के लिए किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं थी और फिर धीरे-धीरे दोनों के मिलने का सिलसिला शुरु हो गया। इसके बाद शशि कपूर और जेनिफर ने शादी कर ली। चूंकि शशि कपूर और जेनिफर थियेटर बैकग्राउंड से ही थे इसलिए दोनों ने थियेटर खोलने की सोची और पृथ्वी थियेटर की नींव रखी। 

बता दें सही मायने शशि कपूर की कामयाबी का सफर शुरू हुआ साल 1965 में बनी सूरज प्रकाश निर्देशित फिल्म 'जब-जब फूल खिले' से। यह फिल्म उनके लिए गोल्डन जुबली हिट साबित हुई। इस फिल्म में उनकी नायिका नंदा थी। फिल्म के साथ ही यह जोड़ी भी हिट हो गई।

: Konika

Shashi Kapoorbirthday specialJennifer kendalLove Marriage

loading...