अभिनेता शाहरुख खान की रईस हाल ही में रिलीज हुई हैं। हाल ही में भारतीय जनता ....
22 Jan, 2017 07:49 PMमुंबई- अभिनेता शाहरुख खान की रईस हाल ही में रिलीज हुई हैं। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से शाहरुख खान पर निशाना साधा है।
उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया, 'जो 'रईस' देश का नहीं वो किसी काम का नहीं और एक 'काबिल' देशभक्त का साथ, तो हम सभी को देना ही चाहिए।' उन्होंने एक फोटो भी शेयर की जिसमें उन्होंने खुद की फोटो लगाई थी और साथ लिखा था कि 'अब बारी देश की काबिल जनता की है। जो देश का काबिल है उसका हक कोई बेइमान रईस ना छीन पाए।'
विजयवर्गीय ने भले ही शाहरुख या 'रईस' का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों में उन्होंने शाहरुख और उनकी फिल्म को निशाना जरूर बनाया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब विजयवर्गीय ने शाहरुख को लेकर ऐसा बयान दिया है। इससे पहले भी शाहरुख को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि शाहरुख रहते तो भारत हैं, लेकिन उनका मन पाकिस्तान में रहता है।
बता दें 'रईस' और 'काबिल' दोनों ही फिल्में 25 जनवरी को रिलीज होगी।