आज सुबह मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई है।
29 Sep, 2017 05:59 PMमुंबई: आज सुबह मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे कई लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे से बॉलीवुड में भी कापी सनाटा सा छा गया है। फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट शेयर कर इसके बारे में काफी अफसोस व्यक्त किया है।
1. बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने लोगों से मदद की अपील की है।
2. एक्टर बोमन इरानी ने एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज हादसे को डरावना बताया।
3. फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने इस हादसे के बाद ट्विटर के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है।
4. बॉलीवुड और साउथ के मशहूर एक्टर आर माधवन ने इस हादसे को ‘हार्टब्रेकिंग’ बताया है।
5. निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
6. एक्ट्रैस रवीना टंडन ने हादसे को दुखद बताया है।
7. एक्टर रितेश देसमुख ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है और खस्ताहाल इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल खड़े किए हैं।
8. फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने हादसे पर कहा, ये सपनों का शहर है या बुरे सपनों का।
9. एक्टर विवेक ओबेरॉय भी हादसे से काफी दुखी हैं. उन्होंने पीड़ितों के लिए दुआ की है.