main page

बॉलीवुड में चल पड़ा सुनील ग्रोवर का सिक्का? सलमान खान की फिल्म में मिला काम!

Updated 20 April, 2018 11:39:59 PM

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का लक इन दिनों उनके साथ है। अपने दोस्त कपिल शर्मा से अलग होने के बाद सुनील ग्रोवर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक तरफ जहां कपिल के नए टीवी शो ''फैमिली टाइम विद कपिल'' को लोगों ने पसंद नहीं किया वहीं, दूसरी ओर सुनील के नए शो ''दन दना दन'' को फैंस ने काफी सपोर्ट किया

मुंबईः मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का लक इन दिनों उनके साथ है। अपने दोस्त कपिल शर्मा से अलग होने के बाद सुनील ग्रोवर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक तरफ जहां कपिल के नए टीवी शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' को लोगों ने पसंद नहीं किया वहीं, दूसरी ओर सुनील के नए शो 'दन दना दन' को फैंस ने काफी सपोर्ट किया है। अब छोटे पर्दे के बाद सुनील ग्रोवर के लिए बॉलीवुड के दरवाजे भी खुल गए हैं।

खबर के मुताबिक, सलमान की आने वाली फिल्म भारत में सुनील ग्रोवर सलमान के दोस्त का रोल अदा करेंगे। मूवी में उनका रोल अहम और मजेदार होगा। बाकी फिल्मों की तरह नहीं होगा, जहां एक कॉमेडियन स्क्रीन पर सिर्फ पंच मारने के लिए आता है फिर गायब हो जाता है।

बता दें सलमान खान के साथ सुनील ग्रोवर के रिश्ते काफी अच्छे हैं। वे सुनील के स्पेशल कॉमेडी शो सुपर नाइट विद ट्यूबलाइट में नजर आए थे। गौरतलब है कि बीते साल कपिल शर्मा के साथ झगड़ा होने के बाद सुनील ने द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था। अब वह एक डिजिटल शो में नजर आ रहे हैं। ये शो क्रिकेट पर आधारित है। शो का नाम है धन धना धन। 


 

:

sunil groversalman khanbollywoodnew filmbharat

loading...