इन दिनों सितारों का नया टशन है कि वे साथ साथ नजर तो आते हैं लेकिन अपना रिलेशनशिप सभी के सामने स्वीकारते नहीं हैं। और फिर चुपके-चुपके शादी की तैयारियां
18 Apr, 2018 11:46 PMमुंबईः इन दिनों सितारों का नया टशन है कि वे साथ साथ नजर तो आते हैं लेकिन अपना रिलेशनशिप सभी के सामने स्वीकारते नहीं हैं। और फिर चुपके-चुपके शादी की तैयारियां होने लगती हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने आखिरी पलों तक अपनी शादी की बात छुपाई। लेकिन बात तो खुल ही जाती है। खैर अब बॉलीवुड में दो और शादियों की खूब चर्चा है। इनमें से एक तो मई के पहले हफ्ते में होगी। बिल्कुल हम बात कर रहे हैं सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की। भले ही तारीख नजदीक होने की वजह से सोनम की शादी की चर्चा ज्यादा हो लेकिन दीपिका पादुकोण के घर भी ऐसी तैयारियां हो रही हैं।
पिछले कुछ दिनों से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की ख़बरें आ रही हैं लेकिन दोनों ने बार बार इस तरह की ख़बरों को गलत बताया है लेकिन कहा जा रहा है कि इन दिनों जाने माने फैशन डिज़ाइनर सब्यसांची मुखर्जी दीपिका के लिए एक लहंगा तैयार कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक शादी के लहंगे को डिज़ाइन करने के लिए सब्यसाची मुखर्जी को चुना गया है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक लम्बे अरसे से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। हालाँकि उन्होंने कभी भी सार्वजनिक जीवन में इसकी आधिकारिक और पर पुष्टि नहीं की है। अभी हाल ही में एक खबर यह भी आई थी कि दीपिका पादुकोण ने उनके विवाह के लिए गहनों को खरीदना शुरू कर दिया है।