main page

Trapped का ट्रेलर हुआ रिलीज, अंत तक नहीं हटेगी नजर...

Updated 23 February, 2017 10:10:01 PM

अभिनेता राजकुमार राव फिल्म ''ट्रैप्ड'' का टीजर रिलीज हो गया...

मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव फिल्म 'ट्रैप्ड' का टीजर रिलीज हो गया है। ये फिल्म 17 मार्च 2017 को रिलीज होगी। राजकुमार ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। 'ट्रैप्ड' एक थ्रिलर ड्रामा है जिसमें फिल्म के लीड हीरो राजकुमार राव मुंबई के एक बहुमंजिला इमारत में अपने ही फ्लैट में बुरी तरह फंस जाते हैं। उस घर से निकलने का और कोई रास्ता नहीं होता।  

विक्रमादित्य ने इससे पहले रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'लुटेरा' का निर्देशन किया था। वे अनुराग कश्यप के लिए चर्चित फिल्म 'उड़ान' भी बना चुके हैं। इस फिल्म को कमाल की समीक्षाएं हासिल हुई थीं। आपको बता दें कि साल 2016 में मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर दिखाया गया था जहां इसकी काफी तारीफ हुई थी। 

'ट्रैप्ड' विक्रमादित्य की पहली थ्रिलर है। यह 17 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए राजकुमार ने खूब मेहनत की है। वे अपने कैरेक्टर को समझने के लिए हफ्तों तक भूखे रहे थे। उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और एक गाजर खाकर दिन गुजारा करते थे। कभी-कभी वह खुद को एक कप ब्लैक काॅफी पर पूरे दिन भूखे रहा करते थे। आपको बता दें, कुछ देर में ही इस ट्रेलर को काफी लोगों ने देख लिया है। इसी के साथ ट्विटर पर यह #TrappedTrailer के नाम से ट्रैंड होने लगा।

 

 

:

Rajkumar raoTrappedUPCOMING MOVIEOfficial Teaserrapped movieBollywood

loading...